24 घंटे में दो बार तेल बचाने की अपील क्यों? पीएम नरेंद्र मोदी ने समझाया- हालात चिंताजनक, पर लॉकडाउन जैसी स्थिति नहीं, जानिए 3 कारण

PM Modi Appeals:  ऐसे मे सवाल उठ रहा था कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन जैसे हालात बन रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. स्थिति लॉकडाउन जैसी नहीं होगी. इसकी तीन वजहें हैं. 
 

PM Modi Appeals: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर दो बार देशवासियों से पेट्रोल-डीजल और ऊर्जा की बचत करने की अपील की. इस अपील के बाद लोगों के मन में सवाल है कि अगर हालात गंभीर हैं, तो फिर लॉकडाउन जैसा सख्त कदम क्यों नहीं उठाया गया? इसकी पीछे तीन अहम वजहें हैं:

1. भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन की प्राकृतिक गैस और 45 दिन का LPG स्टॉक मौजूद

भारत सरकार ने पुष्टी की है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है. भारत के पास लगभग 60 दिनों का कच्चा तेल (Crude Oil) और प्राकृतिक गैस का भंडार है. 45 दिनों का एलपीजी (LPG) स्टॉक भी मौजूद है.  देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन सरकार ने लोगों से ईंधन बचाने की अपील की है. विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर से अधिक है.  यह एनर्जी सेफ्टी सुनिश्चित करता है. यह स्टॉक वैश्विक तनाव और सप्लाई चेन की स्थिति में भी देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त है.

2. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर पर मजबूत स्थिति में है

सरकार की तरफ से दी जानकारी की मानें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 703 अरब डॉलर के मजबूत स्तर पर है. यह फरवरी 2026 में दर्ज किए गए 728.5 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर से कम है. हालांकि, यह देश के लिए सुरक्षा कवच के तौर पर काम कर रहा है. फिलहाल यह भंडार लगभग 10-11 महीनों के आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है.

3. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनर और चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पाद निर्यातक देश है

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल रिफाइनर और चौथा सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पाद निर्यातक देश है. भारत कुल रिफाइनिंग क्षमता लगभग सालाना 250-255 मिलियन मीट्रिक टन है. सरकार का लक्ष्य 2030 तक बढ़ाकर 450 MMTPA करने का है. पेट्रोलियम उत्पाद भारत के निर्यात बास्केट का सबसे बड़ा हिस्सा है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 85% कच्चा तेल आयात करता है.

4. अर्थव्यवस्था को झटका देने से बचाव

लॉकडाउन जैसे फैसले से उद्योग, परिवहन और रोजगार पर बड़ा असर पड़ता है. सरकार का फोकस है कि आर्थिक गतिविधियां चलती रहें, साथ ही ईंधन की खपत को समझदारी से कम किया जाए जैसे कार-पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन और गैर-ज़रूरी यात्रा से परहेज.

5. वैश्विक अनिश्चितता, घरेलू नियंत्रण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति शृंखला में उतार-चढ़ाव हैं. भारत अपनी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण और आयात विविधीकरण के जरिए स्थिति संभाल रहा है. इसलिए अभी कड़े प्रतिबंधों की जरूरत नहीं, बल्कि सहयोग और सजगता पर्याप्त है.

पीएम मोदी की अपील सावधानी और जिम्मेदारी की ओर इशारा करती है, न कि लॉकडाउन जैसे सख्त कदम की तैयारी की। सरकार चाहती है कि जनता सहयोग करे, ताकि आने वाले समय में किसी भी संभावित संकट से बेहतर तरीके से निपटा जा सके