पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या, पति को प्यार से खाना में जहर मिलाकर खिलाया फिर बॉयफ्रेंड के कहने पर दी खौफनाक मौत
Palamu: जिले में पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर पति को खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा है. पत्नी ने पति को प्यार से खाना में जहर मिलाकर खिलाया, बाद में पति के प्राइवेट पार्ट को चोट पहुंचाई फिर दांत से काटा. पति की मौत के बाद पत्नी ने इसे आत्महत्या का स्वरूप देने की कोशिश की. पुलिस की कार्रवाई में पूरे मामले का खुलासा हुआ है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
दरअसल, 15 मार्च को पलामू के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के कतरी गांव में पंकज यादव नामक युवक का शव उसके कमरे से बरामद हुआ था. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पंकज यादव ने आत्महत्या की है. पंकज यादव के परिजनों ने हत्या को लेकर आशंका जाहिर की थी, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पिंकी देवी उर्फ मधु को एहतियात और सखी वन स्टेप सेंटर में रखा था. पंकज यादव की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली घटना निकलकर सामने आई.
पत्नी पिंकी देवी ने खाना में जहर मिलाकर पंकज यादव को खिलाया था, पिंकी देवी ने इस दौरान पंकज के प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई थी एवं उसके शरीर में दांत से भी काटा है. पूछताछ के दौरान पिंकी देवी ने पूरी बात बताई है. पिंकी देवी का अपने मायके में ही एक लड़के के साथ प्रेम संबंध है. इसी प्रेम संबंध को लेकर पंकज यादव की हत्या की गई है. पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है: सतीश कुमार, थाना प्रभारी, नावाजयपुर
दरअसल, 2024 में पलामू के हरिहरगंज के अंबादुम्बा की रहने वाले पिंकी देवी की शादी पंकज यादव के साथ हुई थी. पंकज यादव मजदूरी का कार्य करता था, वर्ष में एक या दो बार ही घर पर आता था. पिंकी देवी अधिकतर समय मायके में ही रहती थी. दोनों का एक एक वर्ष का बच्चा भी है.