झारखंड में बदलेगा मौसम? इस दिन होगी बारिश! IMD का येलो अलर्ट..देखें आज की मौसम रिपोर्ट...
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले लिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड के कई जिलों में सोमवार (9 मार्च) को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया. राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे. कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई.
झारखंड के कुछ जिलों जैसे गिरिडीह, सरायकेला, खरसावां में अच्छी खासी बारिश व तेज आंधी-तूफान देखा गया. हालांकि, राजधानी रांची, खूंटी जिलों में बारिश तो नहीं देखी गई, लेकिन शाम में तेज हवा और आंशिक बादल देखने को मिला है, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया था. आज भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी, लेकिन 11 मार्च के बाद एक बार फिर से मौसम करवट ले लेगा.
बारिश के दौरान कुछ इलाकों में ठनका (वज्रपात) गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना भी बनी हुई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.बारिश के दौरान कुछ इलाकों में ठनका (वज्रपात) गिरने की चेतावनी जारी की गई है. राजधानी रांची समेत कई जिलों में ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने की संभावना भी बनी हुई है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हजारीबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम जिलों में आज अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है. यहां वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, हजारीबाद, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम जिलों में आज अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है. यहां वज्रपात की भी संभावना बनी हुई है.
11 तारीख को महसूस होगी गर्मी
रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 मार्च तक बारिश वज्रपात यह सारी चीजें देखने को मिलेंगी, लेकिन 11 तारीख के बाद से आसमान पूरी तरह साफ हो जाएगा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अचानक से दो से चार डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिलेगी और लोगों को एकाएक गर्मी का एहसास होगा.