भारत-पाक सीमा पर स्वदेशी हथियारों ने दिखाई ताक़त, 100 ड्रोन ने एक साथ धावा बोला

 
आज एशिया के सबसे फील्ड फायरिंग रेंज में भारत की तीनों सेनाओं ने 'भारत शक्ति युद्धाभ्यास' के माध्यम से भारत में बने हथियारों का शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जैसलमेर जिले के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में उपस्थित थे। 
बताते चलें कि युद्धाभ्यास के दौरान ध्रुव हेलिकॉप्टर भारतीय सेना के कमांडों को दुश्मनों के ठिकानों तक ले गया और वहां जवानों ने आतंकियों का खात्मा किया। वहीं, तेजस विमान ने दुश्मन के टैंकों पर हमला बोलकर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। इसके साथ ही पिनाक मिसाइल, नाग मिसाइल, मल्टि यूटिलिटी व्हीकल और ड्रोन हमलों से दुश्मन के ठिकानों पर हमले किए गए।