उत्तरप्रदेश के 29 PPS अफसर बने IPS, गृह मंत्रालय ने दी हरी झंडी
Lucknow, UP News: उत्तरप्रदेश पुलिस सेवा (PPS) के 29 वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रोन्नत किया गया है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा चयन समिति की संस्तुति के बाद वर्ष 2025 की चयन सूची को मंजूरी दी गई है. इन अधिकारियों को उत्तरप्रदेश कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के रिक्त पदों पर तैनाती दी जाएगी.
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, चयन समिति की बैठक 25 जून 2026 को हुई थी, जिसमें उत्तरप्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, कार्यप्रदर्शन और पात्रता के आधार पर 29 अधिकारियों का चयन किया गया है. इनमें कई अधिकारी वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
आईपीएस में प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा के अनुसार सीनियर पदों पर तैनाती दी जाएगी. माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही इन अधिकारियों की नई पोस्टिंग और जिम्मेदारियों को लेकर आदेश जारी करेगी.
सनद रहे कि PPS के निम्नलिखित अधिकारियों को IPS संवर्ग में प्रोन्नति मिली है. इसमें संजय कुमार यादव, कमल किशोर, सुरेश चन्द्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राज कुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंजराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवन्त कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पाण्डेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश कुमार शर्मा का नाम शामिल है.
बता दें कि इसके एक दिन पहले ही उत्तरप्रदेश के 29 पीसीएस अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई थी. केंद्र सरकार ने इन सभी को प्रमोट कर आईएएस बना दिया था. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद 30 जून को इसका आदेश जारी हो गया था. इसके साथ ही उत्तरप्रदेश के नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने भी अपना आदेश कर दिया था. ये सभी अधिकारी 2022 बैच के थे.