बीजापुर : IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद, वाहन के उड़े परखच्चे

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज नक्सलियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया। उन्होंने दंतेवाड़ा DRG के जवानों को लेकर जा रहे वाहन पर IED ब्लास्ट किया, जिसमें 8 जवान शहीद हो गए। हमले में वाहन चालक की भी जान चली गई। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी दी कि जवान संयुक्त ऑपरेशन पूरा कर वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:15 बजे, बीजापुर मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास यह हमला हुआ।

ब्लास्ट की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि सड़क पर लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया। वाहन के टुकड़े 30 फीट दूर तक बिखर गए और कुछ हिस्से एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले। वहीं घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

खबर अपडेट जारी है...