अशोक गहलोत बन सकते है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर राहुल गांधी  राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से मना करते है तो अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते है. 

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी अब भी कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने में हिचकिचा रहे हैं. संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, सितंबर/अक्टूबर में नया अध्यक्ष चुने जाने की समय सीमा तय की गई है, लेकिन राहुल ने अब तक स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. इसी वजह से पार्टी अशोक गहलोत के नाम पर भी विचार कर रही है.