झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल 
 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने रांची आएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति ने इस संबंध में झारखंड सरकार के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति के झारखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण स्वीकार करने पर सीएम हेमंत सोरेन ने  उन्हें धन्यवाद दिया.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जोहार, आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार. वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है.