बिहार के विकास का नया रोडमैप! नागपुर में 20 दिसंबर को होगा खास कॉन्क्लेव

Nagpur:  बिहार के विकास और 2047 तक विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर ‘Lets Inspire Bihar’ के तहत ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ सीजन-4 का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को नागपुर के सनराइज होटल में होगा. मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मूल बिहारवासियों को विकास की इस यात्रा से जोड़ना आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है...
 

Nagpur:  बिहार के विकास और 2047 तक विकसित बिहार के लक्ष्य को लेकर ‘Lets Inspire Bihar’ के तहत ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ (सीजन-4) का आयोजन 20 दिसंबर 2026 को नागपुर में किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव नागपुर के सनराइज होटल में आयोजित होगा।

मध्य भारत और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले मूल बिहारवासियों को इस आयोजन के माध्यम से बिहार के विकास की यात्रा से जोड़ने की पहल की जा रही है। कॉन्क्लेव में बिहार के आर्थिक विकास, निवेश, उद्यमिता, स्टार्टअप, शासन और संस्कृति से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

निवेश और उद्यमिता पर रहेगा विशेष फोकस

कॉन्क्लेव का उद्देश्य निवेशकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाना है। आयोजन के दौरान बिहार के भविष्य और उसकी आर्थिक संभावनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी।

allowfullscreen

कार्यक्रम में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के साथ-साथ बिजनेस लीडर्स और स्टार्टअप्स को निवेशकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा बिहार के विकास को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी।

ये होंगे प्रमुख आकर्षण

कॉन्क्लेव में कई विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें-

  • Investor Meet: निवेशकों और कारोबारियों के बीच संवाद
  • Keynote Talks: प्रमुख उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के संबोधन
  • Panel Talks: बिहार के भविष्य और विकास पर विशेषज्ञ चर्चा
  • Business Networking: उद्योग जगत और विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग का अवसर
  • Startup Pitch: स्टार्टअप्स को निवेशकों और वेंचर कैपिटलिस्ट के सामने अपने आइडिया प्रस्तुत करने का मौका
  • Business Expo: कारोबार, नवाचार और संभावित साझेदारियों का प्रदर्शन
  • Cultural Arts: बिहार की कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की प्रस्तुति
  • Heritage Tour: बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व से परिचय कराने वाली गतिविधियां

विकसित बिहार के निर्माण में प्रवासी बिहारियों की भागीदारी

आयोजकों के अनुसार, ‘बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव’ का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे बिहारवासियों को राज्य के विकास के विजन से जोड़ना है। नागपुर और मध्य भारत में रहने वाले मूल बिहारवासियों के लिए यह नेटवर्किंग, निवेश और विकास से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

आयोजकों ने बिहार के विकास में रुचि रखने वाले निवेशकों, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप्स और प्रवासी बिहारियों से नागपुर कॉन्क्लेव में शामिल होने की अपील की है। आयोजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।