फ्लाइट के अंदर ही पुलिस हिरासत में अभिजीत दीपके, बोले- मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में ले लिया गया। वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने के इरादे से मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे। उन्हें फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान दीपके को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं। कर लो अरेस्ट ।'
अभिजीत दीपके ने विमान के अंदर से ही एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा, 'दिल्ली पुलिस हमारे साथ एक अपराधी की तरह वर्ताव कर रही है। आ जाओ, कर लो अरेस्ट। यह अराजकता है। ऐसा तो इंदिरा गांधी के समय में भी नहीं हुआ। मैं डरने वाला नहीं हूं।"
आपको बता दें कि दीपेक और उनके साथियों को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों को विमान के अंदर भेजा गया था। इसकी पुष्टि करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी ने एक वीडियो शेयर किया है। उसमें तीनों की गिरफ्तारी की बात कही गई है। साथ ही इसे शर्मनाक बताया।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम में घर से ही हिरासत में लिया गया। इसके अलावा 600 अन्य समर्थकों को भी राजधानी के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।
इससे पहले अलग-अलग इलाकों से सीजेपी समर्थक जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इन्हें हिरासत में ले रही है। वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।