रोती, बिलखती साहिल की मां इन्ना माकन के वीडियो पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने जस्टिस की अपील की, लिखा- ‘एक मां की बददुआ…’
Justice For Delhi Dwarka Sahil Road Accident: टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की दुखद मौत पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिनकी बीती 4 फरवरी को दिल्ली के द्वारका में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. कथित तौर पर ये दुर्घटना 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एसयूवी ने साहिल की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी.
बता दें कि दसवीं की बोर्ड परीक्षा के कारण आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) ने 10 फरवरी को नाबालिग चालक को अंतरिम जमानत दे दी. इसके बाद साहिल की मां ने एक भावुक पोस्ट कर अपील की जिस पर एक्ट्रेस ने स्टोरी शेयर की है.
साहिल की मां, इन्ना मकान ने सोशल मीडिया पर भावुक अपील करते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को अकेले पाला था और किसी और की लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण उसे खो दिया। आरती सिंह ने इस मां के दिल दहला देने वाले वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आज, 16 फरवरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "ऐसा मत करो यार… एक मां की बददुआ सबको ले डूबेगी। न्याय न्याय है; यह सबके लिए समान होना चाहिए।"
साहिल की मां का इमोशनल वीडियो
इस वीडियो मैसेज में बेहद दुखी दिख रही इन्ना मकान ने कहा, "मैंने 23 साल तक अकेले अपने बच्चे का पालन-पोषण किया. 3 फरवरी को मेरा मासूम बच्चा कार की चपेट में आकर हमसे बिछड़ गया. मैं एक असहाय मां हूं." इसके साथ ही उन्होंने मीडिया ग्रुप्स और द्वारका में रहने वालों से न्याय दिलाने में मदद करने की अपील की.