आशुतोष रांका और सौरव दास को कोर्ट से मिली जमानत, 7 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को बड़ी राहत मिली है.
 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने दोनों को रिहा कर दिया है. आशुतोष और सौरव 7 दिन से तिहाड़ जेल में बंद थे.

आशुतोष और सौरव को दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को हिरासत में लिया था. दोनों पर आरोप है कि वे जंतर-मंतर पर लगे बैरिकेड्स फांदकर अंदर घुस गए थे. 14 अक्टूबर को उन्हें पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी थी.

दोनों की हिरासत बुधवार को खत्म हो रही थी. उन्हें बुधवार दोपहर दो बजे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. दोनों का रिलीज ऑर्डर भी आ गया है.