कोलकाता के ताराताला में बड़ा हादसा: अचानक ढहा गोदाम, मलबे में कम से कम 40 लोग दबे

Kolkata: कोलकाता के पश्चिमी इलाके तारातला में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिर गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50-55 लोगों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. पुलिस के मुताबिक, अब तक 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.
 

Kolkata: दक्षिण कोलकाता के ताराताला इलाके में मंगलवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक पुराना गोदाम अचानक भरभराकर ढह गया. हादसे के समय गोदाम के अंदर और आसपास काम कर रहे कम से कम 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज के साथ गोदाम की छत और दीवारें गिर गईं, जिससे आसपास का इलाका धूल के गुबार से भर गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. दमकलकर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं. स्थानीय निवासी भी दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं. घायलों को बचा लिया गया है और अस्पताल पहुंचाया गया है. कुछ के हाथों में चोट आई है, कुछ के सिर पर. कई लोगों की हालत गंभीर है. टिन और लोहे के बीम गिर गए. पूरा इलाका मलबे में तब्दील हो गया है.

जानकारी के अनुसार उस इलाके में एक फैक्ट्री गोदाम का निर्माण चल रहा था. निर्माण के दौरान वह ढह गया. फिर, मजदूरों ने किसी तरह उसे ठीक किया और पूरे ढांचे को दोबारा जोड़ने की कोशिश में गोदाम के अंदर गए. उसी क्षण, पूरी टिन की शेड धमाके के साथ गिर पड़ी. स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई लोग फंसे हुए हैं.

कई लोग थे गोदाम के अंदर

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- कई लोग अंदर फंसे हुए होंगे. क्योंकि सभी लोग अंदर ही थे. एक छोटा सा कार्यालय बनाया गया था, जहां से काम का संचालन किया जा रहा था. वहां मजदूर थे. कई लोग बस वहीं बैठे थे. काम चल रहा था. इतना बड़ा गोदाम पूरी तरह से ढह गया है.

गोदाम के अंदर भयावह तस्वीर

फिलहाल, क्रेन की मदद से लोहे के बीम को काटकर पीड़ितों को बचाने के प्रयास जारी हैं. कई शव लोहे के बीम के नीचे दब गए हैं. उनके पैर, हाथ और सिर कुचल गए हैं. तस्वीर में दिख रहा दृश्य बेहद भयावह है. वे लोहे के बीम से लटके हुए हैं और उनके पैर कट चुके हैं.