हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर! जमशेदपुर-कोलकाता फ्लाइट सेवा ठप

Jamshedpur/Kolkata: ये रूट केंद्र सरकार की उड़ान-आरसीएस स्कीम के तहत चल रहा था. इस स्कीम में 3 साल तक चुने हुए रूट्स पर वित्तीय मदद मिलती है. तीन साल पूरे होने के बाद एयरलाइन को बिना मदद के चलाना था. वेस्ट बंगाल सरकार ने वीजीएफ को आगे नहीं बढ़ाया, जिससे रूट चलाना मुश्किल हो गया.
 

Jamshedpur/Kolkata: झारखंड की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगा है. IndiaOne Air ने तत्काल प्रभाव से जमशेदपुर-कोलकाता-जमशेदपुर उड़ान सेवा बंद करने की घोषणा की है. एयरलाइन ने इस फैसले के पीछे Viability Gap Funding (VGF) का समर्थन समाप्त होना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण परिचालन लागत में हुई वृद्धि को मुख्य वजह बताया है.

यह उड़ान केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS-UDAN) के तहत संचालित की जा रही थी. योजना के तहत निर्धारित अवधि तक वित्तीय सहायता मिलने के बाद अब यह सहायता समाप्त हो गई है. एयरलाइन का कहना है कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से VGF समर्थन नहीं बढ़ाए जाने के कारण इस रूट का संचालन आर्थिक रूप से व्यवहारिक नहीं रह गया. इससे गुरुवार को जमशेदपुर और कोलकाता के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा झटका लगा. इंडिया वन एयर ने इस फैसले के पीछे मुख्य कारणों के तौर पर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’(वीजीएफ) सपोर्ट खत्म होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का हवाला दिया. इससे गुरुवार को यात्रियों को भारी परेशानी हुई.

एयरलाइंस के मुताबिक, ये रूट केंद्र सरकार की उड़ान-आरसीएस स्कीम के तहत चल रहा था. इस स्कीम में 3 साल तक चुने हुए रूट्स पर वित्तीय मदद मिलती है. तीन साल पूरे होने के बाद एयरलाइन को बिना मदद के चलाना था. वेस्ट बंगाल सरकार ने वीजीएफ को आगे नहीं बढ़ाया, जिससे रूट चलाना मुश्किल हो गया. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) महंगा हो गया. कम यात्रियों वाले रीजनल रूट पर ये खर्च उठाना एयरलाइन के लिए संभव नहीं रहा.

किसे होगा नुकसान

बताया जाता है कि इस सीधी फ्लाइट पर बिजनेस ट्रैवलर्स, स्टूडेंट्स, मरीज और टूरिस्ट सबसे ज्यादा निर्भर थे. ये सर्विस झारखंड के इंडस्ट्रियल शहर जमशेदपुर को पूर्वी भारत के बड़े कमर्शियल हब कोलकाता से जोड़ती थी. इस रोजाना चलने वाली फ्लाइट को फरवरी 2023 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने शुरू किया था. इसे झारखंड के एविएशन मैप के लिए बड़ा कदम माना गया था.