NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: परीक्षा अवधि 195 मिनट हुई, छात्रों को मिलेंगे 4 रफ-वर्क पेज

NEET UG 2026 Exam NTA Announces: नए प्रावधान के तहत छात्रों को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, जिससे वे जटिल प्रश्नों को बेहतर ढंग से हल कर सकेंगे. परीक्षा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.
 

Education: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. परीक्षा की अवधि अब 195 मिनट निर्धारित की गई है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को प्रश्न हल करने और गणना संबंधी कार्य के लिए 4 रफ-वर्क पेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे. नए प्रावधान के तहत छात्रों को परीक्षा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी, जिससे वे जटिल प्रश्नों को बेहतर ढंग से हल कर सकेंगे. परीक्षा प्रबंधन को अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी. NTA के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जिसमें कुल 195 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है.

एनटीए ने बताया कि विस्तारित एग्जामिनेशन विंडो परीक्षा शुरू और खत्म होने पर निगरानी की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है, जैसे कि हस्ताक्षर करने की जरूरत, जिससे कैंडिडेट्स को पहले लगता था कि उनके काम करने का प्रभावी समय कम हो जाता है."

NTA ने प्रश्न-पत्र बुकलेट में रफ वर्क (Rough Work) के लिए दिए गए पेजों की संख्या भी दो से बढ़ाकर चार पेज कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को कैलकुलेशन और रीजनिंग के लिए ज्यादा जगह मिल जाएगी. एजेंसी ने कहा, "कैंडिडेट इस काम के लिए बुकलेट के शुरू और आखिर में दिए गए रफ-वर्क पेज का इस्तेमाल कर सकते हैं."

एक और बदलाव में, एनटीए ने बाएं हाथ के कैंडिडेट्स को ध्यान में रखते हुए रफ-वर्क पेज की जगह को फिर से डिजाइन किया है. पहले, रफ-वर्क पेज सिर्फ बुकलेट के आखिर में दिए जाते थे. संशोधित फार्मेट में, सवाल-जवाब के इंग्लिश और रीजनल भाषा दोनों वर्शन में, रफ-वर्क पेज बुकलेट की शुरुआत में, निर्देश पृष्ठ के ठीक बाद, आखिर में दिए गए पेज के अलावा दो और रफ-वर्क पेज दिए जाएंगे.

एनटीए के बयान में कहा गया है, "बुकलेट में अब आगे और पीछे दोनों तरफ रफ-वर्क की जगह है, जिससे हर अभ्यर्थी आराम से इस्तेमाल कर सकता है, और यह खास तौर पर बाएं हाथ के कैंडिडेट के लिए मददगार है, जो कुल अभ्यर्थियों का लगभग 10% हैं."

NTA ने कहा कि ये कदम दिखाते हैं कि वह मानता है कि परीक्षा के डिजाइन में छोटे, सोच-समझकर किए गए बदलाव, परीक्षा के मुश्किल घंटों के दौरान कैंडिडेट के आराम में बड़ा फर्क ला सकते हैं. बयान में कहा गया, "NTA ने NEET (UG) 2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और कैंडिडेट-फ्रेंडली तरीके से कराने और इसमें शामिल होने वाले लाखों कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराया है."

मेडिकल कोर्स में दाखिले के लिए NEET-UG प्रवेश परीक्षा इस साल 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद सरकार ने 12 मई को परीक्षा कैंसिल कर दी थी. फिलहाल CBI पेपर लीक मामले की जांच कर रही है.