बड़ी खबर: हाईवे पर खौफनाक हादसा, चलती बस बनी आग का गोला, ट्रक से टक्कर के बाद 13 यात्रियों की दर्दनाक मौत...

Andhra Pradesh: टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. खासकर बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश कनिगिरी क्षेत्र के निवासी थे. दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत मरकापुरम के नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
 

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 13 यात्रियों की जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे रायवरम के पास हुई, जब जगतियाल से कलिगिरी जा रही एक निजी बस की बजरी से लदे ट्रक से टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार और नियंत्रण से बाहर बताया जा रहा है.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. खासकर बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्रियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जिनमें से अधिकांश कनिगिरी क्षेत्र के निवासी थे. दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत मरकापुरम के नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. हालांकि, बस में लगी भीषण आग के कारण शवों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. आशंका जताई जा रही है कि कुछ शव अभी भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.

मार्कपुरम के पुलिस उपाधीक्षक नागराजू ने बताया कि घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है और मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं. सत्यापन के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा. इस हादसे पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है.

उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के कारणों की जांच जारी है.