दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर! 16 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, इन इंटरचेंज स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

 

New Delhi: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा गया है। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की सूची में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।

मेट्रो यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की स्थिति जांच लें और बंद स्टेशनों के कारण वैकल्पिक मार्ग या स्टेशन का इस्तेमाल करें।