लॉकडाउन की अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान! ‘घबराने की जरूरत नहीं’- ईंधन सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर स्पष्ट कहा कि देश में लॉकडाउन लगाने की कोई योजना नहीं है और ऐसी खबरें सिर्फ अफवाह हैं।
ईंधन सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारत के पास एलपीजी, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सप्लाई चेन को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है।
अफवाहों से बचने की अपील
हरदीप सिंह पूरी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक खबरें न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना हैं, बल्कि अनावश्यक घबराहट भी पैदा करती हैं।
मोदी सरकार का भरोसा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।
वैश्विक संकट में भी भारत तैयार
मंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भारत ने पहले भी वैश्विक संकट के दौरान मजबूती दिखाई है और आगे भी समय पर कदम उठाकर हालात को संभाला जाएगा।