मिडविकेट स्टोरीज में बिहार टूरिज्म ने लिया भाग, पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य की दी गई जानकारी
 

 

पर्यटन विभाग ने मुंबई में आयोजित मिड विकेट स्टोरीज में भाग लेकर बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। पर्यटन विभाग की ओर से महाप्रबंधक, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम अभिजीत कुमार ने मुंबई में इस कार्यक्रम में शिरकत किया।

कार्यक्रम में अभिजीत कुमार ने प्रजेंटेशन देते हुए बताया कि बिहार में न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक और विरासत के साथ पर्यावरण से जुड़े कई प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं जो पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। अब तक राज्य में 5 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आ चुके है, यह संख्या और बढ़े, इसे लेकर पर्यटन विभाग लगातार काम कर रहा है। पर्यटन विभाग रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, जैन सर्किट और सिख सर्किट में बेहतर आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के साथ टूर पैकेज भी बनाया है, जिसमें पर्यटकों की काफी दिलचस्पी दिखाई दे रही है. इसे हम और बेहतर कर रहे हैं। कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह और वेस्टइंडीज के प्रसिद्ध बल्लेबाज क्रिस गेल ने बिहार पर्यटन के बारे में कार्यक्रम में आए दर्शकों को जानकारी दी और अभिजीत कुमार को सम्मानित भी किया। महाप्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम में बिहार पर्यटन के प्रति सभी लोगों की काफी दिलचस्पी दिखाई दी और उन्होंने बिहार में आने के प्रति अपनी रूचि दिखाई।