राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुए बिहार के रंगकर्मी सुरेश कुमार हज्जू, अभिनय के लिए मिला अकादमी पुरस्कार

 

Newshaat desk: बिहार के वरिष्ठ एवं चर्चित रंगकर्मी सुरेश कुमार हज्जू को अभिनय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। पटना के कला जगत में उनकी अलग मंचीय पहचान है.

सुरेश कुमार हज्जू को यह सम्मान मिलने के बाद कला एवं रंगमंच जगत में खुशी की लहर है। लंबे अभिनय सफर के दौरान उन्होंने रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने प्रभावशाली अभिनय, कला के प्रति समर्पण और निरंतर योगदान के माध्यम से उन्होंने बिहार की रंगमंचीय परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार उनके कला-साधना और अभिनय के प्रति समर्पण का सम्मान है। इस उपलब्धि पर रंगकर्मियों, कलाकारों और कला प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया है।