बंगाल फतह के जश्न में डूबा बीजेपी हेडक्वार्टर, ‘जय श्रीराम’ और नरेंद्र मोदीके समर्थन में लगे नारे
ECI Election Results 2026: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर अब साफ हो गई है. बंगाल में जहां बीजेपी को पहली बार जरदस्त जीत हासिल हुई तो वहीं असम में पार्टी वापसी में कामयाब हो गई. जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं.
बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मख्यालय पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे.
बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट शेयर किया है। अमित शाह ने लिखा, 'बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन। यह प्रचंड जनादेश बंगाल की जनता का उन लोगों को करारा जवाब है, जो भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों को संरक्षण देते हैं।'
शाह ने आगे लिखा, 'मुझ जैसे हर BJP कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक, आज हर जगह BJP का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।'
'यह TMC के 'भय' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास की जीत है।'
दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे