बंगाल में बीजेपी मना रही जीत का जश्न, क्या ममता के हाथ से पूरी तरह छुट जाएगा बंगाल की कमान!

Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की बढ़त और तृणमूल कांग्रेस की कमजोर होती पकड़ के पीछे कई राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक कारण माने जा रहे हैं. जानकारों के मुताबिक यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि रणनीति बनाम सत्ता-विरोध की लड़ाई थी.
 
Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे के लिए काउंटिंग जारी है. अब तक रुझानों के मुताबिक, सूबे में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. यहां कुल 294 विधानसभा सीटें हैं लेकिन वोटिंग 293 सीटों पर ही हुई है. बंगाल पर लंबे वक्त से बीजेपी की नजर टिकी हुई थी. अब इस पूर्वी राज्य में एक बड़ी सियासी उथल-पुथल लाने की राह पर दिख रही है. बीजेपी ने 147 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और अब 170 से ज़्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.