रुझानों में BJP का दबदबा..TMC के गढ़ों में भी कड़ा मुकाबला, सत्ता की राह में TMC के सामने बड़ी चुनौती..

Seat Wise Result Winning Party Candidates: कुल मिलाकर क्या दिख रहा है? पश्चिम बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी कुल मिलाकर कई सीटों पर TMC से आगे दिख रही है. झारग्राम: इस सीट पर शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है, टीएमसी पिछड़ी है. भवानीपुर: भवानीपुर जिसे ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है, यहां आगे देखना दिलचस्प होगा कि ये सीट ममता बनर्जी की लाज रखती है या फिर बीजेपी को ताज़ पहनाती है.

 

Seat Wise Result Winning Party Candidates: विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) से आगे चलती दिख रही है. कई विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना ली है, जबकि कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी बना हुआ है.

अबतक के रुझानों के मुताबिक शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है, वहीं ग्रामीण और परंपरागत गढ़ों में टीएमसी ने भी जोरदार टक्कर दी है. कुछ हाई-प्रोफाइल सीटों पर पल-पल रुझान बदल रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट समेत कई अहम क्षेत्रों पर सबकी नजर बनी हुई है. बीजेपी और टीएमसी दोनों ही खेमों में कार्यकर्ताओं की धड़कनें तेज हैं.

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना अभी जारी है और अगले कुछ घंटों में तस्वीर और साफ होगी. अंतिम नतीजों से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे सोमवार 4 मई को घोषित किए जाएंगे. राज्य की 294 सीटों में से 293 सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती जारी है. और शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहा है कि सूबे में बड़ा उलटफेर होने वाला है. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. मतगणना के शुरुआती रुझानों में टीएमसी जहां 103 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, बीजेपी 182 सीटों पर आगे चल रही है. 

 राज्य की किस सीट पर कौन आगे चल रहा है-

आरामबाग- भारतीय जनता पार्टी के बाग हेमंत आगे, टीएमसी के बाग मिता 2,800 से ज्यादा वोटों से पीछे.

आसनसोल दक्षिण- बीजेपी के अग्निमित्र पॉल आगे, टीएमसी के तपस बैनर्जी 15,400 से ज्यादा वोटों से पीछे.

आसनसोल उत्तर- बीजेपी के कृष्णेंदू मुखर्जी आगे, टीएमसी के मोलॉय घटक 4,000 से ज्यादा वोटों से पीछे.

बदुरिया- बीजेपी के सुकृति कुमार सरकार आगे, टीएमसी के बुरहानुल मुकाद्दिम 800 वोटों से पीछे.

बगदा- बीजेपी की सोमा ठाकुर आगे, टीएमसी की मधुपर्ना ठाकुर 4,400 से ज्यादा वोटों से पीछे.

बाघमुंडी- बीजेपी के रहिदास महतो आगे, टीएमसी के सुशांत महतो 11,700 से ज्यादा वोटों से पीछे.

बलरामपुर- बीजेपी के जलाधर महतो आगे, टीएमसी के शांतिराम महतो 1,500 से ज्यादा वोटों से पीछे.

बाली- बीजेपी के संजय कुमार सिंग आगे, टीएमसी के कैलाश कुमार मिश्रा 6,00 से ज्यादा वोटों से पीछे

बालीगंज- टीएमसी के शोभनदेब चट्टोपाध्याय आगे, बीजपी की शतरुपा 16,900 से ज्यादा वोटों से पीछे

बालूरघाट- बीजेपी के विद्युत कुमार रॉय आगे, टीएमसी की अर्पिता घोष 4,500 से ज्यादा वोटों से पीछे 

बन्दवान- बीजेपी के लबसेन बस्के आगे, टीएमसी के राजीब लोचन सरेन 1,200 से ज्यादा वोटों से पीछे

बनगांव उत्तर- बीजेपी के अशोक कीर्तनिया आगे, टीएमसी के बिस्वजीत दास 1,500 से ज्यादा वोटों से पीछे

बंकुरा- बीजेपी के निलाद्री शेखर दाना आगे, टीएमसी के अनुप मंडल 15,100 से ज्यादा वोटों से पीछे

बाराबनी- बीजेपी के अरिजीत रॉय आगे, टीएमसी के बिधान उपाध्याय 2,500 से ज्यादा वोटों से पीछे

बड़ानगर- बीजेपी के सजल घोष आगे, टीएमसी की सायंतिका बनर्जी 2,400 से ज्यादा वोटों से पीछे

बर्दवान दक्षिण- टीएमसी के खोकन दास आगे, बीजेपी की मौमिता दास मिश्रा 1,100 से ज्यादा वोटों से पीछे

बरजोरा- बीजेपी के बिलेश्वर सिन्हा आगे, टीएमसी के गौतम मिश्र 3,900 से ज्यादा वोटों से पीछे

बरुईपुर पश्चिम- बीजेपी के बिस्वजीत पॉल आगे, टीएमसी के बिमान बनर्जी 1,600 से ज्यादा वोटों से पीछे 

बसन्ती- टीएमसी की नीलिमा मिस्त्री बिशाल आगे, ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के असित रॉय 8,400 से ज्यादा वोटों से पीछे

बसीरहाट दक्षिण- टीएमसी के सुरजीत मित्रा आगे, बीजेपी के डॉ. शौर्य बनर्जी 1,700 से ज्यादा वोटों से पीछे

बसीरहाट उत्तर- टीएमसी के मह: तौसीफुर रहमान आगे,ऑल इंडिया सेक्यूलर फ्रंट के मह: मुछा करीमुल्ला 128 वोटों से पीछे

बेहला पश्चिम- बीजेपी के डॉ. इंद्रानिल खान आगे, टीएमसी की रत्ना चैटर्जी 2,600 से ज्यादा वोटों से पीछे

बेहला पूर्व- बीजेपी के शंकर सिकंदर आगे, टीएमसी के शुभाशीष चक्रवर्ती 4,800 से ज्यादा वोटों से पीछे

बेलेघाटा- टीएमसी के कुणाल कुमार घोष आगे, बीजेपी के पार्थ चौधरी 9,300 से ज्यादा वोटों से पीछे

भबानीपुर- टीएमसी की ममता बनर्जी आगे, बीजेपी के अधिकारी सुभेंदु 898 वोटों से पीछे

भगबानपुर- बीजेपी के शान्तनु प्रामाणिक आगे, टीएमसी के मानब कुमार परुआ 2,400 से ज्यादा वोटों से पीछे

भगवांगोला- टीएमसी के रेयात हुसैन सरकार आगे, 

पार्टी आफ इंडिया (मार्क्‍ससिस्‍ट) के महमूदुल हसन 21,000 से ज्यादा वोटों से पीछे

भांगर- टीएमसी के शौकत मोल्ला आगे, बीजेपी के जयन्त गायेन 10,500 वोटों से पीछे

भरतपुर- बीजेपी की अनामिका घोषण आगे, टीएमसी के मुस्तफिजुर रहमान (सुमन) 2,300 से ज्यादा वोटों से पीछे

भातर- टीएमसी के कोनेर शांतनु आगे, बीजेपी के कार्फा सौमेन 151 वोटों से पीछे