AI टेक्नोलॉजी से लैस Blue Star के नए AC लॉन्च: 45% तक बिजली बचत, 56°C में भी जबरदस्त कूलिंग का दावा

 
New Delhi: गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच Blue Star Limited ने समर 2026 के लिए एयर कंडीशनर्स की नई और एडवांस रेंज लॉन्च कर बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी ने एक साथ 125 नए मॉडल्स पेश किए हैं, जो नई BEE एनर्जी एफिशिएंसी गाइडलाइंस के अनुरूप हैं और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लैस हैं।

हर बजट के लिए स्मार्ट और पावरफुल AC

नई रेंज में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो ACs शामिल हैं। इसका सबसे खास आकर्षण ‘Iconia’ प्रीमियम सीरीज है, जो स्टाइलिश डिजाइन के साथ हाई-परफॉर्मेंस कूलिंग देने का दावा करती है।

45% तक बिजली बचत का दावा
कंपनी के मुताबिक, नए सुपर एनर्जी-एफिशिएंट ACs में डायनामिक ड्राइव टेक्नॉलजी दी गई है, जो बेहतर कूलिंग के साथ बिजली की खपत कम करती है। 1 टन इन्वर्टर AC का 6.25 ISEER रेटिंग हासिल करना इसे पारंपरिक 3-स्टार AC से करीब 45% ज्यादा ऊर्जा कुशल बनाता है।

56°C की गर्मी में भी ठंडक बरकरार
हेवी-ड्यूटी मॉडल्स को खासतौर पर भारत की भीषण गर्मी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। ये AC 56°C तक के तापमान में भी प्रभावी कूलिंग देते हैं और 55 फीट तक एयर थ्रो करने में सक्षम हैं।

हर मौसम के लिए Hot & Cold ACs
नई सीरीज में ऐसे AC भी शामिल हैं जो सर्दी और गर्मी दोनों में काम करते हैं। कुछ मॉडल -15°C तक के तापमान में भी काम करने में सक्षम हैं, जो ठंडे इलाकों के लिए खास उपयोगी हैं।

AI स्मार्ट फीचर्स से लैस
करीब 50 मॉडल्स WiFi और AI टेक्नोलॉजी से लैस हैं, जिनमें वॉयस कमांड, स्मार्ट कूलिंग, कस्टमाइज्ड स्लीप मोड, मल्टी-लेयर फिल्ट्रेशन और सेल्फ-क्लीनिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

लंबी वारंटी और आसान फाइनेंस
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी इन्वर्टर कंप्रेसर पर लाइफटाइम वारंटी और PCB पर 5 साल की वारंटी दे रही है। साथ ही आसान फाइनेंस विकल्प भी उपलब्ध हैं।

तेजी से बढ़ रहा AC बाजार
कंपनी के MD B थियागराजन ने कहा कि भारत में कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में करोड़ों घरों में AC की जरूरत होगी।

आपको बता दें कि Blue Star की यह नई रेंज न सिर्फ टेक्नोलॉजी के मामले में आगे है, बल्कि बढ़ती गर्मी और बिजली खर्च की चिंता के बीच ग्राहकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।