सीएम योगी ने 24 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, युवाओं के चेहरे पर दिखी नई उम्मीद

 

 

UP News: उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित मुख्य समारोह में 24 नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 19 और मंडी सचिव पद के लिए चयनित 5 अभ्यर्थी शामिल रहे।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। अलग-अलग जिलों में तैनाती पाने वाले इन युवाओं के लिए यह दिन उनके करियर की नई शुरुआत का अवसर बना।

19 प्राविधिक सहायकों की अलग-अलग जिलों में तैनाती

मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले प्राविधिक सहायक अभ्यर्थियों की तैनाती प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है। इनमें कनिष्का वर्मा, रविप्रकाश सिंह और दिशा सिंह को अयोध्या, अनीश निषाद को आजमगढ़, लवकुश यादव को लखीमपुर खीरी और भावना श्रीवास्तव को प्रयागराज में तैनाती मिली है।

इसी तरह अमित कुमार मौर्य और ज्ञानवी तिवारी की तैनाती गोंडा, जूही वर्मा की अयोध्या, अविनाश सिंह की फतेहपुर और मो. अफरोज की जालौन में हुई है।

प्रगति सिंह को मीरजापुर, प्रज्ञा रस्तोगी को मथुरा, पवनेश कुमार को कौशांबी और शुभम कुमार को प्रयागराज में नियुक्ति मिली है। वहीं उपासना और मधुमिता सिंह की तैनाती गोरखपुर, जबकि अक्षिता सिंह और ज्योतिका मिश्रा को लखनऊ में तैनात किया गया है।

मंडी सचिव के पांच अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति

समारोह में मंडी सचिव पद पर चयनित पांच अभ्यर्थियों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें शिवशंकर चौधरी, विनोद कुमार, महिमा मौर्या, खुशनुमा और रवि माहौर शामिल हैं।

नवनियुक्त अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति पत्र मिलना न केवल सरकारी सेवा में प्रवेश का अवसर है, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी लंबे इंतजार के बाद खुशी का पल रहा। समारोह में चयनित युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सरकारी नियुक्तियों के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी रखने पर जोर दिया जा रहा है। नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों से उम्मीद है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।