‘परिवर्तन की हुंकार’ : दक्षिण 24 परगना से उठा सियासी तूफान, बंगाल में बदलाव का बिगुल
‘परिवर्तन अब अनिवार्य’
भाजपा की प्रदेश इकाई BJP का कहना है कि यह यात्रा पश्चिम बंगाल की जनता की लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाओं को आवाज देने का माध्यम बनेगी। पार्टी नेताओं का आरोप है कि मौजूदा शासन में आम लोग परेशान हैं और अब बदलाव की मांग तेज हो चुकी है।
हर कोने तक पहुंचेगा संदेश
भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य इस यात्रा के जरिए राज्य के हर जिले और हर वर्ग तक पहुंचना है। पार्टी ने ‘अवैध घुसपैठ मुक्त बंगाल’ का नारा देते हुए इसे अपनी प्राथमिकता बताया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले चुनावों से पहले यह यात्रा भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती और जनसमर्थन जुटाने की बड़ी कवायद साबित हो सकती है।
फिलहाल, ‘परिवर्तन यात्रा’ के आगाज के साथ बंगाल की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि यह अभियान राज्य की राजनीतिक दिशा को कितना प्रभावित करता है।