दिल्ली BJP का ऐलान- पहले नवरात्र से GST में बड़ी राहत, मोदी सरकार का दूरदर्शी कदम

 

New Delhi: देशभर में GST रिफॉर्म की गूंज के बीच दिल्ली BJP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले का ज़ोरदार स्वागत किया है। पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 22 सितम्बर, यानी पहले नवरात्र से लागू होने वाला यह बड़ा बदलाव न केवल उपभोक्ताओं को राहत देगा, बल्कि कर चोरी पर भी लगाम लगाएगा।

सचदेवा ने इसे प्रधानमंत्री मोदी का “दूरगामी विज़न” बताते हुए कहा, “ये रिफॉर्म भारतीय उद्योग को मजबूती देंगे और भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होंगे।”

उपभोक्ताओं और मध्यम वर्ग को बड़ी राहत
    •    GST स्लैब घटने से रोज़मर्रा के सामान सस्ते होंगे।
    •    लाइफ़ और हेल्थ इंश्योरेंस से GST हटने पर मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिलेगी।
    •    शिक्षा सामग्री पर टैक्स माफ होने से गरीब और मिडिल क्लास, दोनों को फ़ायदा होगा।

दिल्ली BJP का कहना है कि मोदी सरकार का यह निर्णय त्योहारों के मौसम में उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सौगात है और इसका असर पूरे देश की अर्थव्यवस्था पर दिखेगा।