धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा... PM मोदी को भेजी चिट्ठी, CJP ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्‍त करने के लिए रखी थी शर्त...

Dharmendra Pradhan Resign: जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांगकर रहे थे. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है. 
 

Dharmendra Pradhan Resign: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी ज्‍यादा समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्र और युवा लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे की मांग कर रहे थे. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है. 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं और समर्थकों ने इसे अपनी बड़ी जीत बताते हुए जश्न मनाया. पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आंदोलन की सफलता है और लगातार संघर्ष के कारण सरकार को झुकना पड़ा. अभिजीत दिपके ने कहा, ‘हमने कर दिखाया. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन हमने साबित कर दिया कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.’ उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि उन छात्रों और परिवारों को न्याय दिलाना है जो कथित अनियमितताओं से प्रभावित हुए हैं.