हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा सदस्य के रूप में नया कार्यकाल, मनोनीत सदस्य के रूप में फिर संभालेंगे जिम्मेदारी...

National: उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ग्रुप से की थी. साल 1981-84 तक हैदराबाद और पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की. साल 1984 में इन्होंने पत्रकारिता में वापसी की. इसके बाद बिहार के एक बड़े मीडिया प्रभात खबर से जुड़े, जहां पर उन्होंने 2 दशक से ज़्यादा समय तक काम किया. इसी दौरान वो नीतीश कुमार के करीब आए.
 

National: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है. श्री हरिवंश का कार्यकाल कल समाप्त हो गया. पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने के बाद श्री हरिवंश को मनोनीत किया गया है. गृह मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना जारी की. 

कौन हैं उपसभापति रहे हरिवंश नारायण सिंह
हरिवंश नारायण सिंह का जन्म 30 जून 1956 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा गांव से सटे टोला काशी राय स्थित स्कूल से शुरू की. उसके बाद जेपी इंटर कालेज सेवाश्रम (जयप्रकाशनगर) से 1971 में हाईस्कूल पास करने के बाद वे वाराणसी पहुंचे. यूपी कॉलेज से इंटरमीडिएट और उसके बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट किया और पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ग्रुप से की थी. साल 1981-84 तक हैदराबाद और पटना में बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की. साल 1984 में इन्होंने पत्रकारिता में वापसी की. इसके बाद बिहार के एक बड़े मीडिया प्रभात खबर से जुड़े, जहां पर उन्होंने 2 दशक से ज़्यादा समय तक काम किया. इसी दौरान वो नीतीश कुमार के करीब आए. इसके बाद नीतीश ने हरिवंश को जेडीयू का महासचिव बना दिया.