संगम स्नान यात्रियों के लिए जरूरी खबर: गलत स्टेशन उतरे तो बढ़ेगी परेशानी, अभी जान लें पूरी जानकारी
National: अगर आप संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज के कुछ स्टेशनों पर अस्थायी बदलाव किए हैं. इन बदलावों की जानकारी न होने पर आपको अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए परेशानी से बचने के लिए वहां पहुंचने से पहले जरूर पढ़े. यह बदलाव स्टेशन रिडेवलमेंट की वजह से किया गया है. इस वजह से ये बदलाव किए जा रहे हैं.
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित कुमार के अनुसार प्रयागराज के प्रमुख रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन पर चल रहे बड़े रिडेवपलमेंट कार्य के तहत अब सिटी साइड पर भी निर्माण काम शुरू होने जा रहा है. रेलवे प्रशासन के अनुसार यह काम 15 अप्रैल शुरू किया जाएगा . निर्माण काम शुरू होने के साथ ही सिटी साइड पर स्टेशन परिसर में वाहनों की पार्किंग पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी. यह प्रतिबंध 15 अप्रैल से अगले आदेश तक लागू रहेगा. इस दौरान यात्रियों को सिटी साइड पर अपने वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने सिविल लाइंस साइड पर वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की है. यहां पर पर्याप्त स्थान और बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. जिन लोगों को स्टेशन पर वाहन लेकर आना है, वे इसी वैकल्पिक पार्किंग पर गाड़ी खड़ी कर सकते हैं.
उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग करें और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रूटा और पार्किंग का ही इस्तेमाल करें. इससे निर्माण काम भी समय पर पूरा हो सकेगा और यात्रियों को भविष्य में बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इसके अलावा रेलवे द्वारा सिटी साइड पर भी नई वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार करने का काम किया जा रहा है. जैसे ही वहां प्रापर इंतजाम हो जाएंगे, सिटी साइड पर पार्किंग और यातायात व्यवस्था फिर से शुरू कर दी जाएगी.जिससे लोगों से अधिक से अधिक सुविधा मिल सके.