केन्या के नेशनल डिफेंस कॉलेज पहुंचे भारतीय उच्चायुक्त, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

 

भारत और केन्या के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में भारतीय उच्चायुक्त ने आज केन्या के नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जुमा म्विन्यिकई से मुलाकात की।

बैठक में नेशनल डिफेंस कॉलेज में प्रस्तावित 'इंडिया कॉर्नर' की स्थापना, भारतीय सैन्य कॉलेजों के हालिया बेंचमार्किंग दौरे और उच्च सैन्य शिक्षा के क्षेत्र में भारत के रक्षा संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आपसी साझेदारी को मजबूत करने और भविष्य में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर भी जोर दिया।

इस मौके पर भारतीय उच्चायुक्त ने NDC परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह पहल भारत के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और केन्या के वर्ष 2032 तक 15 अरब पेड़ लगाने के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक साझा प्रयास है।

भारत और केन्या के बीच यह पहल रक्षा सहयोग के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को भी नई मजबूती देने का प्रतीक है।