दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार सक्रिय, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात
Sonam Wangchuk: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का आंदोलन बुधवार को 32वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं और सरकार से जल्द सकारात्मक पहल की मांग कर रहे हैं.
दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब वो सरकार से बातचीत करने नहीं जाएंगे. अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर पर आना होगा. इन सब के बीच अब सरकार ने भी बड़ी पहल की है. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है.
सूत्रों के मुताबिक केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और जेपी नड्डा ने मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की है.
आपको बता दें कि सोनम इस वक्त मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली में जारी मौजूदा गतिरोध खत्म करने के लिए ये सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है. दरअसल, सोनम वांगचुक अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर हैं. उन्होंने नीट समेत कई परीक्षाओं में पेपर लीक के मुद्दे पर अनशन रखा है.
आपको बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोनम वांगचुक को इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.