पश्चिम बंगाल में बड़ा औद्योगिक हादसा! हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स रिफाइनरी में भीषण आग, 35 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे

Haldia: आग सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच लगी और देखते ही देखते तेज लपटों ने पाइपलाइन के आसपास का क्षेत्र अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर 12 दमकल गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को पहले हल्दिया उप-जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायल लोगों को तमलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया.
 

Haldia: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया स्थित हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) की नैफ्था पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 35 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

सुबह 5 बजे भड़की आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच लगी और देखते ही देखते तेज लपटों ने पाइपलाइन के आसपास का क्षेत्र अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर 12 दमकल गाड़ियों को भेजा गया, जिन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को पहले हल्दिया उप-जिला अस्पताल और गंभीर रूप से घायल लोगों को तमलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया. यहां हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) की नैफ्था पाइपलाइन में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 35 लोग झुलस गए हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और डर का माहौल पैदा हो गया.

35 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस हादसे में अब तक 35 लोग झुलस चुके हैं. घायलों को तुरंत पास के हल्दिया सब-डिवीजनल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, कई कर्मचारियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तामलुक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

रेल सेवा रोकी गई, 12 दमकल गाड़ियां मौके पर

जिस जगह यह आग लगी, वह हल्दिया और पांसकुड़ा को जोड़ने वाली रेलवे ट्रैक के बिल्कुल पास है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही को तुरंत रोक दिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए सबसे पहले दो दमकल गाड़ियां पहुँचीं. आग की गंभीरता को देखते हुए धीरे-धीरे और गाड़ियां बुलाई गईं. ताजा रिपोर्ट मिलने तक कुल 12 दमकल गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के काम में जुटी हुई थीं.

चोरी की आशंका, जांच शुरू

शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि पाइपलाइन में रिसाव (लीक) होने के कारण यह हादसा हुआ. दूसरी ओर, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (HPL) प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आग कंपनी परिसर के पास एक अनधिकृत नैफ्था चोरी वाले पॉइंट के आसपास लगी है. कंपनी ने कहा कि नैफ्था एक बहुत ही खतरनाक रसायन है और लोगों को इससे दूर रहने की चेतावनी दी जाती रही है. प्रशासन और कंपनी की टीमें मिलकर इस मामले की पूरी जांच कर रही हैं कि असली वजह क्या थी.