UP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, नई टीम का ऐलान; 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले, सामाजिक समीकरण साधने पर जोर

 

Up News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को नया स्वरूप देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने व्यापक बदलाव करते हुए 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की है। सबसे बड़ा बदलाव क्षेत्रीय स्तर पर देखने को मिला, जहां पार्टी ने सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है।

नई टीम के गठन में भाजपा ने जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ महिलाओं और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है।

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मंत्रियों की सूची में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को शामिल किया गया है।

सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले गए

भाजपा ने संगठन को और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है। नई नियुक्तियों के तहत नबाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज, राम किशोर साहू को कानपुर, अवधेश द्विवेदी को अवध, अशोक चौरसिया को काशी और विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

पार्टी ने भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री तथा अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है।

इसके अलावा, रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा की यह नई टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक आधार को और व्यापक बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है।