MP पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, तीन चरणों में होगा मतदान
मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. आज मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन की सूचना और नाम निर्देशन 13 दिसंबर को होगा. नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर होगी. वहीं पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा. 6 जनवरी को पहले चरण का मतदान होगा. दूसरे चरण का मतदान 28 जनवरी को होगा और तीसरे चरण का मतदान 16 फरवरी को होगा.
आपको बता दे कि प्रथम चरण में 85 जनपद पंचायत में चुनाव होंगे, दूसरे चरण में 110 जनपद पंचायत और तीसरे चरण में 118 जनपद पंचायत में चुनाव होंगे. एक चरण में 9, दूसरे में 7 और तीसरे चरण में 36 जिले शामिल होंगे. मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने बताया कि आज की तारीख में चुनाव में 3 करोड़ 92 लाख मतदाता हैं. 71 हजार 398 मतदान केंद्र हैं. चुनाव में 4 लाख 25 हजार मतदान कर्मी ड्यूटी करेंगे.
Read more at: https://newshaat.com/top-stories/another-case-of-omicron-surfaced-in-india/cid5914992.htm