पेपर लीक संशोधन बिल पर हंगामा नहीं, संसद में खुलकर बहस करें: किरेन रिजिजू की विपक्ष से अपील

Parliament Monsoon Session 2026: रिजिजू ने कहा कि यदि छात्रों के हित से जुड़े इस अहम बिल पर भी संसद में चर्चा नहीं होगी, तो इससे देश और विद्यार्थियों के बीच गलत संदेश जाएगा. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर रचनात्मक चर्चा करें.
 

Parliament Monsoon Session 2026: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पेपर लीक कानून में संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस से संसद में सार्थक चर्चा करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण विधेयक पर हंगामा करने के बजाय सभी दलों को खुलकर बहस करनी चाहिए.

रिजिजू ने कहा कि यदि छात्रों के हित से जुड़े इस अहम बिल पर भी संसद में चर्चा नहीं होगी, तो इससे देश और विद्यार्थियों के बीच गलत संदेश जाएगा. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विधेयक पर रचनात्मक चर्चा करें. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सुझाव सुनने और लोकतांत्रिक तरीके से बहस कराने के लिए तैयार है.