गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरी दुनिया भारत का लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देख रही...

77th Republic Day: इस मौके पर पूरी दुनिया भारत का लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देख रही है. कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड में देश की विविधता, सैन्य ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत प्रदर्शन हुआ...
 

77th Republic Day: भारत आज सोमवार 26 जनवरी 2026 को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस अवसर पर पूरे देश में सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो इसकी चारों तरफ से किलेबंदी की है.

वहीं, इस मौके पर पूरी दुनिया भारत का लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक देख रही है. कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड में देश की विविधता, सैन्य ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत प्रदर्शन हुआ.

वहीं, 77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि की बात करें तो इस बार दो लोग इस मौके पर भारत देश आए हैं. पहले शख्स की बात करें तो यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और दूसरी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेन.

ऑपरेशन सिंदूर में प्रयोग किए गए प्रमुख हथियारों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 10 बजकर 37 मिनट पर परेड की सलामी ली.

वहीं, 77वें गणतंत्र दिवस की शुरुआत पीएम मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू दोनों मुख्य अतिथियों के साथ कर्तव्य पथ पहुंचीं. 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर करीब 30 झांकियां निकाली गईं. वहीं, पूरा कार्यक्रम 97 मिनट तक चला.