दिल्ली में शुरू हुई शराब की ऑनलाइन बुकिंग, जानिए ऐप से जुड़े सभी नियम

राजधानी दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा कर दी गई है। ऐसे में जाम छलकाने वालों को दुकान पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। 
 

राजधानी दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा कर दी गई है। ऐसे में जाम छलकाने वालों को दुकान पर लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन बुकिंग के कौन सा ऐप है, ऐप पर लॉग इन के लिए उम्र की सीमा क्या होनी चाहिए, क्या दिल्ली में अब शराब की होम डिलीवरी होगी, किन दुकानों पर आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं

दिल्ली सरकार के दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (DSIIDC) ने 'दिल्ली लिकर बुकिंग' ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से आप घर बैठे ही शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसकी सेटिंग में जाकर आप शराब के ब्रांड, मात्रा सेलेक्ट कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन पेमेंट का भी ऑप्शन दिया गया है। पेमेंट करने के बाद आपको एक QR को मिलेगा, जिसे आप दुकान जाकर स्कैन करवाने के बाद तुरंत ही शराब प्राप्त कर सकते हैं

राजधानी दिल्ली के अलावा तमिलनाडु में शराब बुकिंग के लिए TASMAC पोर्टल पहले से ही उपलब्ध है। जबकि ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कुछ अधिकृत विक्रेता पोर्टल के जरिए ऑनलाइन बुकिंग स्वीकार करते हैं और होम डिलीवरी भी करते हैं।

आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार, दिल्ली लिकर बुकिंग ऐप का उपयोग करके बुकिंग करने के लिए एक व्यक्ति की उम्र कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।

इस ऐप के जरिए एक व्यक्ति नौ लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर ही खरीद सकता है।

बुकिंग करने के बाद अगर आपने आपूर्ति ले ली है, तो आप सामान को वापस नहीं कर सकते हैं।

ग्राहकों के लिए आबकारी विभाग ने नियम बनाया है कि यदि आपने ऐप पर बुकिंग कर दी है, फिर भी आप आपूर्ति लेने से पहले बुकिंग को रद्द भी कर सकते हैं।

भुगतान की गई शराब की बोतलों को आपको 48 घंटे के अंदर लेना होगा।