दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जहरीली हवा से मिली कुछ निजात, AQI 221 पहुंचा

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। आज एक्यूआई 221 है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई का ग्राफ 300 से नीचे ही है।
 

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। आज एक्यूआई 221 है। पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई का ग्राफ 300 से नीचे ही है। लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि वायु गुणवत्ता में सुधार का सिलसिला जारी है।

आमतौर पर जब एक्यूआई 300 के ऊपर रहता है, तो स्थिति ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई का ग्राफ लगातार गिर रहा है, जिसे दिल्ली के लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली में सर्दी की एंट्री के बाद प्रदूषण का कहर अपने चरम पर पहुंच जाता है, जिससे यहां के लोगों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

खासकर, बच्चे, बुजुर्ग और पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को खासा परेशानी होती है।

इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए सरकार की ओर से प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं।

इन कारणों से हो रहा प्रदूषण

उधर, सर्दी के आगमन के बाद ही पंजाब और हरियाणा के किसानों की ओर से पराली जलाने का सिलसिला भी शुरू हो जाता है।

इससे भी दिल्ली में प्रदूषण की समस्या पैदा होती है और वायु गुणवत्ता बिगड़ जाता है। लेकिन, अब इस समस्या का भी समाधान करने की कोशिश जारी है, ताकि दिल्ली के लोग एक स्वच्छ हवा में सांस ले सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।