बिहार में सत्ता बदली, दिल्ली में सियासी मंथन: खड़गे आवास पर महागठबंधन की बड़ी बैठक, तेजस्वी भी शामिल

 
New Delhi: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी हलचल अब दिल्ली तक पहुंच गई है। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने और नीतीश कुमार के दो दशक लंबे कार्यकाल के अंत के बाद महागठबंधन अब पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गया है।

जानकारी के मुताबिक आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर विपक्षी दलों की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें कई बड़े नेता शामिल होंगे।

तेजस्वी की एंट्री, बढ़ेगा सियासी तापमान

सूत्रों के अनुसार तेजश्वी यादव भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। बिहार की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को देखते हुए उनकी मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा है।

इन मुद्दों पर होगा बड़ा मंथन

बैठक में बिहार में बदले राजनीतिक समीकरणों के साथ-साथ महिला आरक्षण बिल और परिसीमन जैसे बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सत्ता बदली, रणनीति भी बदलेगी

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विपक्ष अपनी रणनीति को नए सिरे से तैयार करने में जुट गया है। दिल्ली में हो रही यह बैठक आने वाले दिनों में विपक्ष की दिशा और रणनीति तय कर सकती है।