बंगाल में सत्ता परिवर्तन, सुवेंदु अधिकारी ने ली CM की शपथ...

Bengal CM Oath Taking Ceremony 2026 Updates: शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi की विशेष मौजूदगी रही. मंच से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “मैं सुवेंदु अधिकारी, ईश्वर की शपथ लेता हूं…”—इस ऐतिहासिक पल के साथ बंगाल में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो गई.
 

West Bengal: बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है. बंगाल में 9 मई को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. बंगाल में सुवेंदु अधिकारी भाजपा के पहले सीएम बने है. उन्हें बंगाल के राज्यपाल ने शपथ दिलाई. शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था. प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था.

शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया. इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बने. 

उनके साथ पांच मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इस शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता पहुंचे. पीएम मोदी ने भी रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए X पर पोस्ट किया है। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के सभी दिग्गज नेता एवं एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. समारोह को देखते हुए कार्यक्रम स्थल भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई.

सुवेंदु अधिकारी को सीएम पद की शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडु और निसिथ प्रमाणिक को मंत्री पद की शपथ दिलाई. बंगाल में आज से भाजपा सरकार प्रभाव में आ गई है. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे. बंगाल में चुनाव में भाजपा ने टीएमसी को हराया है. मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. पीएम उनसे गले भी मिले. इसके बाद पीएम मोदी ने माखन लाल सरकार के पैर छुए.