दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, मनीष सिसोदिया ने दी जानकारी
Nov 27, 2021, 18:50 IST
दिल्ली के सभी स्कूल सोमवार यानी 29 नवंबर से सभी कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे. ये जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी. सोमवार से खुलने जा रहे स्कूलों में हर कक्षा के छात्र -छात्राएं जा सकेंगे. वहीं अगर दिल्ली के प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति में लगातार कमी देखने को मिल रही हैं.
आपको बता दे कि मनीष सिसोदिया ने अतिरिक्त शिक्षा निदेशक रीता शर्मा द्वारा जारी एक आदेश के साथ एक ट्वीट शेयर किया. इसमें कहा गया है कि पर्यावरण और वन विभाग ने दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी है.