चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, छह की गई जान

Himachal Pradesh: दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आईं. घायलों के मुताबिक, एक तेज मोड़ पर ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा. हादसे की खबर मिलते ही गुजरात के भावनगर में मृतकों के घरों पर शोक का माहौल छा गया.
 

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह पर्यटकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि तेज मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ने से कार गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतकों में स्थानीय ड्राइवर भी शामिल है. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के पुर्जे दूर-दूर तक बिखर गए, जिससे राहत और बचाव कार्य में मुश्किलें आईं. घायलों के मुताबिक, एक तेज मोड़ पर ड्राइवर वाहन से नियंत्रण खो बैठा. हादसे की खबर मिलते ही गुजरात के भावनगर में मृतकों के घरों पर शोक का माहौल छा गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई.

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग पर्यटक बताए जा रहे हैं, जो पहाड़ी इलाके में घूमने आए थे प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और संकरी सड़क को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

घटना के बाद प्रशासन ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

.