वंदे भारत का स्लीपर अवतार: रेलवे ने 9 नई ट्रेनों की योजना बनाई, दिल्ली–मुंबई रूट पर भी चलेगी ट्रेन

New Vande Bharat: रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसमें 9 नए रूट पर ट्रेनें चलाने की बातचीत चल रही है. इसमें दिल्ली-मुंबई रूट भी शामिल है, जिससे देश का सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर माना जाता है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो सकता है.
 

National: भारतीय रेल (Indian Railways) देश में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है. रेल मंत्रालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है और कुल 9 नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द ही शुरू की जा सकती हैं. इनमें दिल्ली–मुंबई रूट भी शामिल है. जो पारंपरिक वंदे भारत की उच्च गति और सुविधा को स्लीपर श्रेणी में पेश करेगा.

सूत्रों के मुताबिक, इन नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक, तेज और आरामदायक बनाना है, खासकर उन यात्रियों के लिए जो रात भर यात्रा करते हैं. स्लीपर वंदे भारत को आम वंदे भारत की तरह उच्च गति, बेहतर इंटरनल सुविधाएँ और आरामदायक बर्थ उपलब्ध कराए जाने की योजना है.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें लंबी दूरी की यात्रा के लिए डिजाइन की गई हैं और रात की यात्रा के लिए ज्यादा आरामदायक हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 9 नए रूटों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसमें 9 नए रूट पर ट्रेनें चलाने की बातचीत चल रही है. इसमें दिल्ली-मुंबई रूट भी शामिल है, जिससे देश का सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर माना जाता है. वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने के बाद यात्रा का समय काफी कम हो सकता है.

इन रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव

इसके अलावा, रेलवे कई दूसरे रूट पर भी विचार किया जा रहा है. इनमें नई दिल्ली-अहमदाबाद, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-चेन्नई, नई दिल्ली-सिकंदराबाद, नई दिल्ली-पुणे, मुंबई-अहमदाबाद और नई दिल्ली-श्रीनगर शामिल हैं. हालांकि, रेलवे अभी तक इन रूट्स की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. ये अभी प्रस्तावित रूट हैं, जिन पर यात्रियों की ज्यादा डिमांड है और ये बड़े शहरों को जोड़ते हैं. गौरतलब है कि रेलवे मुंबई-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को पहले ही मंजूरी मिल चुका है.

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के कोच का पहला लुक

बीते दिनों मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट AC कोच का पहला लुक सामने आया था. प्रीमियम इंटीरियर, मॉडर्न केबिन और बेहतर सुविधाओं वाली इस ट्रेन ने पहले ही रेल के शौकीनों और अक्सर यात्रा करने वालों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है. आरामदायक सफर का अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए इन कोच में साफ लेआउट, बेहतर लाइटिंग, प्रीमियम फिनिश और जगह का बेहतर इस्तेमाल है.

इसके अलावा, अपग्रेडेड वॉशरूम, एडवांस्ड पैसेंजर इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम, बेहतर सुरक्षा उपाय और CCTV सर्विलांस भी दिए गए हैं. इन सुविधाओं से सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगा.