चोरी हुयी चोल वंश की कालिया मर्दन मूर्ति की भारत वापसी, भारत मंडपम में की गयी प्रदर्शित 

 
तमिलनाडु से चोरी कर थाईलैंड ले जाई गई चोल वंश की कालिया मर्दन मूर्ति (कृष्ण कालिया नाग पर नृत्य करते हुए) अब भारत वापस आ गई है। भारत सरकार के अथक प्रयासों से इस ऐतिहासिक धरोहर को देश वापस लाया गया है। गौरतलब है कि यह मूर्ति ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की है, जिसे चोल वंश के समय में बनाया गया था। इसकी वापसी से देश के सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बताते चलें कि इस मूर्ति को विश्व धरोहर समिति की बैठक के स्थल पर विशेष प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में विदेशों से वापस लाई गई 25 ऐतिहासिक धरोहरों को भी शामिल किया गया है, जिससे यह प्रदर्शनी और भी महत्वपूर्ण हो गयी है।