महिला आरक्षण पर संसद में संग्राम, बिल गिरने के बाद NDA का आक्रामक रुख, राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन की घोषणा

Women Reservation Bill Fails Lok Sabha: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के गिरने के बाद देश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. विपक्षी दलों के समर्थन के बावजूद बिल के पास न हो पाने को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन NDA ने इसे महिलाओं के हक के साथ धोखा बताया है और इसके विरोध में देशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है.
 

Women Reservation Bill Fails Lok Sabha: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं हो सका. बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. इसके बाद NDA ने विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान कर दिया है.

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी राज्य इकाइयों को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं. पार्टी का आरोप है कि विपक्ष ने महिला सशक्तिकरण को रोकने का काम किया है. अब बीजेपी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर समर्थन जुटाने की रणनीति बना रही है. महिला मोर्चा को इसमें अहम जिम्मेदारी दी गई है और आने वाले चुनावों में इसे बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाया जाएगा.