Sunetra Pawar ने ली Deputy CM पद की शपथ, बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी CM

Sunetra Pawar Becomes First Woman Dy-CM: 28 जनवरी को बारामती में हुए एक प्लेन क्रैश में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल का नेता चुना गया. वह अब ​अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी...
 

Sunetra Pawar Becomes First Woman Dy-CM: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अलावा एनसीपी और भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद थे.

बता दें कि 28 जनवरी को बारामती में हुए एक प्लेन क्रैश में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दल का नेता चुना गया. वह अब ​अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर शुभकामनाएं, वह यह जfम्मेदारी संभालने वाली पहली महिला हैं. मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए बिना थके काम करेंगी और स्वर्गीय अजितदादा पवार के विजन को पूरा करेंगी."