सुनेत्रा पवार अब संभालेंगी Deputy CM की कुर्सी, बनेंगी पहली महिला डिप्टी सीएम, आज दोपहर होगी मीटिंग

Mumbai: ताजा जानकारी के मुताबिक सुनेत्रा पवार, उनके बेटे जय और पार्थ पवार बारामती से मुंबई पहुंचे चुके हैं. शनिवार दोपहर मुंबई में पार्टी नेताओं की मीटिंग होनी है...
 
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार के निधन के बाद पार्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज शनिवार को महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम का पदभार संभालेंगी. वहीं, यह भी पता चला है कि उनके बड़े बेटे पार्थ राज्यसभा में अपनी मां की जगह लेंगे. वहीं, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) में हलचल तेज हो गई है. ताजा जानकारी के मुताबिक सुनेत्रा पवार, उनके बेटे जय और पार्थ पवार बारामती से मुंबई पहुंचे चुके हैं. शनिवार दोपहर मुंबई में पार्टी नेताओं की मीटिंग होनी है.