SWIGGY! नॉन वेजेटेरियन को भी चाहिए फुल इज्जत,  इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में कई मजेदार कमेंट आए हैं...पढ़िए तो जरा 

हर इंसान की अपनी चॉईस होती है. किसी को नॉन-वेज पसंद होता है तो किसी को नहीं पसंद होता। कहते हैं ना मन खुश तो सबकुछ खुश मतलब इंसान अगर अपने चॉईस खाना खाता है तो उसे सटिस्फैक्शन फील होता है और वो खुद को एनर्जेटिक महसूस करता है. अब इसी फ़ूड को लेकर एक मामला सामने आया है जहां उसकी चॉईस का खाना ना मिलने पर उसकी भावनाएं काफी आहात हुई है. 
 
मतलब, एक फूड डिलीवरी कंपनी ने कुछ ऐसा किया जिससे एक नॉन वेजेटेरियन कस्टमर की भावनाएं आहत हो गई. और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी पीड़ा प्रकट की है. इसके बाद कस्टमर फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के हेल्प सेक्शन में अपनी शिकायत दर्ज कराने गए. लेकिन यहां नॉन वेज कस्टमर्स के साथ हो रहे भेदभाव के चलते उनकी भावनाएं आहत हो गई. 

दरअसल प्लेटफॉर्म के हेल्फ सेक्शन में वेज ऑर्डर के बदले नॉन वेज ऑर्डर मिलने पर शिकायत करने का सीधा ऑप्शन है. यानी कोई भी कस्टमर 'Received non-vegetarian food instead of vegetarian food' का ऑप्शन चूज कर सकता है. लेकिन अगर नॉन वेज के बदले वेज फूड मिलता है तो शिकायत करने का सीधा ऑप्शन नहीं है. ऐसी स्थिति में कस्टमर को ‘Received an unrelated order’ का ऑप्शन चूज करना पड़ता है.
इस भेदभाव को देखकर भाईसाहब व्यथित हो गए. और उनकी भावनाएं आहत हो गई. उन्होंने स्विगी को टैग कर लिखा है कि ऐसा बिलकुल नहीं चलेगा. नॉन वेजेटेरियन को भी चाहिए फुल इज्जत. उन्होंने फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से पूछा है,

 क्या आप बताएंगे कि नॉन वेज की जगह वेज ऑर्डर मिलने पर सपोर्ट कैटेगरी क्यों मिसिंग है. नॉन वेज कस्टमर्स को भी पूरा सम्मान चाहिए.

इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी कई मजेदार कमेंट आए हैं. कई यूजर उन्हें Received an unrelated order चुनने की सलाह दे रहे हैं. वहीं कइयों ने उनके साथ समानुभूति प्रकट करते हुए स्विगी से अलग कैटेगरी बनाने की मांग की है.

इंडिया अपडेट्स नाम के एक यूजर ने लिखा,

स्विगी ये क्या है? हम मांसाहारी लोग छले हुए महसूस कर रहे हैं.