रामलीला मैदान पर बढ़ने लगी भीड़, कुछ देर में विपक्ष का मार्च कैपेसिटी 50 हजार की, विपक्ष को है 10 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग जुटने लगे हैं। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी।
 

SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में लोग जुटने लगे हैं। इसमें 20 से ज्यादा विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी। मल्लिकार्जुन खड़गे के घर प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता पहुंच चुके हैं। कुछ देर में मिंटो रोड से मार्च शुरू होगा। कांग्रेस ने 10 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है।

कारोबारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने रैली से कारोबार और ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने की आशंका जताई है। चेयरमैन बृजेश गोयल ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि इससे 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10 से 12 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ सकता है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरी सरकार डर के माहौल में है। बार-बार धारा 163 का हवाला देकर बयान जारी किए जा रहे हैं।

खेड़ा ने कहा कि जब नितिन नवीन सड़कों पर निकलते हैं, तब धारा 163 लागू नहीं की जाती। लेकिन INDIA गठबंधन के आह्वान पर जब लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं, तो सरकार घबरा रही है।

उन्होंने कहा, "घबराने की जरूरत नहीं है। यह देश की आवाज है और आपको इसे सुनना ही पड़ेगा।"